UK बोले तो Uttrakhand

अभी नही तो कभी नही

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री यात्रा दौरान आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री यात्रा दौरान आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, धाम की यात्रा के दौरान अब तक 28 यात्रियों की जान जा चुकी है। 
जानकारी के अनुसार, ईष्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश निवासी पौटनौरी सूर्यनारायण(75) अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। यमुनोत्री धाम के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments